{"_id":"63bc5934346a4a51aa70f3e8","slug":"na-saharanpur-news-c-14-1-73711","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क
Mon, 09 Jan 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल
पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल की संपत्ति कुर्क की जाएगी। एक व्यक्ति के पैसे हड़पने के मामले में पुलिस यह कार्रवाई करेगी। इससे पूर्व भी अन्य मामलों में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
विज्ञापन
गांव कुरड़ीखेड़ा नूर हसन ने हाजी इकबाल पर 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। थाना मिर्जापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार से हाजी इकबाल की मिर्जापुर स्थित संपत्ति पर 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन
अब पुलिस दो से तीन दिन के अंदर कुर्की की कार्रवाई करेगी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पैसा हड़पने के मामले में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क की जाएगी। जल्द यह कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इकबाल हो चुका है भगोड़ा घोषित
कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। चार दिन पूर्व अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दो मामले में दर्ज किए गए थे। हाजी इकबाल कई मामलो में फरार चल रहा है, जबकि उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।