{"_id":"63bc5c70a5a6a267915b64e5","slug":"na-saharanpur-news-c-14-1-73452","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच एक परिवार के अभिन्न अंग : न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच एक परिवार के अभिन्न अंग : न्यायमूर्ति
Mon, 09 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं सहारनपुर के प्रशासनिक जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच एक परिवार के अभिन्न अंग है, जो कभी अलग नहीं हो सकते। दोनों को एक दूसरे के हित, सम्मान और गरिमा की मर्यादा का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिसका कभी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
सोमवार को दीवानी कचहरी परिसर में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और सहानपुर के प्रशासनिक जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की बार और बेंच समाज को नेतृत्व देते हैं और दिशा दिखाते हैं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद जनपद न्यायाधीश बबीता रानी ने कहा कि अधिवक्ताओं के संबंध में कोई भी निर्णय अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही किया जाएगा। अपर जिला जज नरेंद्र कुमार एवं मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल के जज संजय कुमार ने कहा कि बार और बेंच को एक दूसरे की सहयोग की जरूरत पड़ती है।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन देवेंद्र मिश्र ने कहा कि बार बेंच में समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व चेयरमैन लेखराज शर्मा ने कहा कि नए अधिवक्ताओं को अपने पेशे की गरिमा बनाए रखकर संजीदगी के साथ अपना कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर और ब्रहमजीत शर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अब उनका दायित्व है कि वह अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करें। उन पर आई किसी भी विपत्ति का उनके साथ समाधान करें।
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सब का आभार व्यक्त किया और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। सम्मेलन का संचालन नवनिर्वाचित महासचिव मुनव्वर आफताब ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक पुंडीर, पूर्व महासचिव नितिन कुमार शर्मा, पूर्व डीजीसी प्रमोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, राशिद जमील, अमरीश पुंडीर लाला, श्रवण गुप्ता अभय सैनी आदि अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।