फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: दो पालियों में होगी सफाई, निगम ने कार्ययोजना बनाई

Tue, 10 Jan 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Jan 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
NA
सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक लेती नगरायुक्त गजल भारद्वाज
सहारनपुर। महानगर की सफाई अब दो पालियों में हुआ करेगी। इसके लिए नगर निगम ने योजना तैयार कर ली है, साथ ही जिन जगहों पर डलावघर खत्म किए गए हैं यदि वहां कोई व्यक्ति कचरा डालता है तो उससे मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को जल्द ही स्वच्छ विरासत अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त ने सोमवार को अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि प्रदेश शासन के आदेश पर जनवरी 2023 से 100 दिवसीय उत्तर प्रदेश वैश्विक नगर अभियान चलाया जाना है। इसके तहत महानगर की सफाई के साथ ही शौचालयों की दशा सुधारी जाएगी। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में अन्य कदम भी उठाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि जहां जहां डलावघर खत्म किए गए हैं उन स्थलों की सूची फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराई जाए। मौजूदा किस डलाव घर पर कितने वार्डों का कूड़ा डाला जा रहा है इसकी भी सूची तैयार की जाए। प्रत्येक सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की लोकेशन के साथ डायरेक्टरी तैयार की जाए। कहा कि जहां डलाव घर खत्म किए गए हैं वहां वॉल पेंटिंग आदि कराकर सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं। वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों का रोस्टर तैयार कराकर प्रात: काल के साथ साथ द्वितीय पाली में रात में भी सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों आदि पर विशेष सफाई के निर्देश दिए। घर घर से कूड़ा लेने के लिए जागो अभियान चलाते हुए मोहल्ला समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed