फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   My gram panchayat will be the most beautiful...

मेरी ग्राम पंचायत सबसे सुंदर... होगी प्रतिस्पर्धा

Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
My gram panchayat will be the most beautiful...
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में दो अक्तूबर तक ग्रामीण क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ गांव की दीवारों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों पर स्वच्छता संबंधित स्लोगन ग्राम प्रधानों द्वारा लिखवाएं जाएंगे। इसको लेकर ग्राम प्रधानों के बीच प्रतिस्पर्धा भी होगी।
विज्ञापन

जिले में प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत के प्रधान को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। जनपद की 11 विकासखंड की 884 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार से मेरी ग्राम पंचायत सबसे सुंदर के स्लोगन के साथ ही ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलेगा, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दो अक्तूबर को मनाई जाने वाली जयंती पर संपन्न होगा। इसके तहत गांव की गलियों, चौराहों, धार्मिक स्थलों, ग्राम सचिवालयों, सामुदायिक शौचालयों की विशेष सफाई कराई जाएगी। गांव की सड़कों को पूरी तरह गंदगी मुक्त बनाना उद्देश्य रहेगा। इसके साथ गांवों में दीवारों पर स्वच्छता और कोरोना से बचाव को लेकर विभिन्न स्लोगन लिखवाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी गई है।
विज्ञापन

होगा सर्वे, अव्वल काम करने पर मिलेेगा सम्मान
ग्राम प्रधान अपने हिसाब से स्लोगन लिखवा सकेंगे। दो अक्तूबर के बाद पंचायत राज विभाग की टीम ग्राम पंचायतों का सर्वे करेगी, जो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान रही ग्राम पंचायत का चयन करेंगी। इसके बाद इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम प्रशासन की ओर से शासन को भेेजे जाएंगे, जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के इंतजाम
ग्राम पंचायतों में कोरोना, डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसलिए पंचायत राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। ताकि ग्रामीण जागरूक होकर बीमारी से बचाव कर सकें।

ग्राम पंचायतों में दो अक्तूबर तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों की ओर से स्वच्छता को लेकर गांव की गलियों में दीवारों और मुख्य चौराहों पर स्लोगन लिखवाए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत के प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। -- आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed