{"_id":"7097bd1e038247603e3062b1aa215406","slug":"muslims-enraged-by-comments-made-jams-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पणी से खफा मुस्लिमों ने जाम लगाया, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पणी से खफा मुस्लिमों ने जाम लगाया, प्रदर्शन
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुस्लिम पैगंबर पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को अरबी मदरसा के सैकड़ों तलबा और मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने अरबी मदरसा चौक पर जाम लगा दिया।
सूचना पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोग कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को फांसी देने की मांग पर अड़े थे। इस बीच भीड़ को रोकने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भीड़ ने धक्का देकर पुलिस को पीछे की ओर धकेल दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में जैसे ही पुल खुमरान की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया। एसपी सिटी और सीओ फर्स्ट ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला।
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा की गई कथित टिप्पणी के बाद से मुस्लिम समुदाय में उबाल है। बुधवार की शाम देवबंद में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को अरबी मदरसा के सैकड़ों तलबाओं और आम मुस्लिमों ने तिवारी को फांसी देने की मांग करते हुए अरबी मदरसा चौक पर जाम लगा दिया।
इससे पहले बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे अरबी मदरसे के तलबा और स्थानीय मुस्लिम अरबी मदरसा चौक पर जमा होना शुरू हो गए थे। उन्होंने कमलेश तिवारी का पुतला और विरोध के नारे लिखी तख्तियां हाथ में ले रखी थीं। कुछ ही देर बाद उन्होंने अरबी मदरसा चौक पर जाम लगाते हुए तिवारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती चली गई, जिससे मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे ने तुरंत एसपी सिटी और अन्य पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी और खुद पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पुल खुमरान की ओर चलने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी भड़क उठे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालत धक्कामुक्की तक पहुंच गई।
कुछ ही देर बाद एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव और सीओ फर्स्ट संतोष कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उन्हें समझाने का प्रयास किया। घंटेभर की मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ।
इस दौरान अन्य थानों से भी पुलिस मंगा ली गई थी। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर लौट गए, लेकिन एहतियातन क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इससे पहले बुधवार की शाम टिप्पणी से गुस्साए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने मगरिब की नमाज के बाद दारुल उलूम चौक पर जमकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया और एहतियातन पीएसी भी तैनात कर दी गई है।