फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslim women who came in favor of the Modi government and said these ...

मोदी सरकार के पक्ष में आईं मुस्लिम महिलाएं और किया ये एलान...

Fri, 08 Dec 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Muslim women who came in favor of the Modi government and said these ...
मोदी के पक्ष में बोलती मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में यूपी में खत्म हुए निकाय चुनाव के बाद गुजरात के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा पूरी तरह तपा हुआ है। सबकी नजरें गुजरात चुनाव पर हैं। इसी बीच भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतर आई।
विज्ञापन


महिलाएं बोली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें तीन तलाक से बचाया है। हम गुजरात और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनवाकर ही दम लेंगी।  बृहस्पतिवार को भारी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं आईएमएम भवन में भाजपा के बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी और महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के नेतृत्व में एकत्र हुई।
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। शाजिया व नरजिश अंसारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ तथाकथित राजनीतिक दल गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराने का अथक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान की रक्षा करें। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें तीन तलाक के उत्पीड़न से बचाया है।  हम गुजरात चुनाव के लिए मुस्लिम समाज से अपील करते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करें।


प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के नारे को साकार करें। महिलाओं ने कहा कि आज मुस्लिम समाज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकारों से खुद को खुशहाल महसूस कर रहा है। इसलिए मुसलमान झूठ फरेब की राजनीति से निकलकर पीएम का समर्थन करें। शाहिन प्रवीन, कमरजहां, शूूबी प्रवीन, सदफ फातिमा, सलमा गौरी, महराज बानो, तमन्ना, आयशा, गौरी, मोहसीना, शमा, प्रवीन, नानो कुरैशी, सुम्यदा सैय्यद, खुशहाल बानों सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed