फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mushroom cultivation increased in youth

युवाओं में मशरूम की खेती का क्रेज बढ़ा

Wed, 05 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mushroom cultivation increased in youth
किसान अग्रेंज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कम लागत अधिक मुनाफा। जहां किसान अपनी फसलों की लागत को तरस रहा है, वहीं जनपद के युवाओं का मशरूम की खेती ने ‘‘क्रेजी’’ कर दिया है। एक-दो दर्जन नहीं प्रतिवर्ष करीब 150 युवा मशरूम की खेती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस समय जनपद के साठ गांवों में दो सौ से अधिक युवा इसकी खेती को करके बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। जनपद में मशरूम का प्रतिवर्ष उत्पादन करीब 400 टन तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात ये है कि यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, देहरादून आदि शहरों तक सहारनपुर का मशरूम पहुंच रहा है।
विज्ञापन

परंपरागत खेती में घटते मुनाफे को देख युवा किसानों का रुझान कृषि विधिकरण की ओर हो रहा है। ग्रामीण युवा किसान मशरूम की खेती को तेजी से अपना रहे हैं। जनपद में वर्ष भर मशरूम की खेती सफलतापूर्वक होती है। इसमें सफेद बटन मशरूम, ढिंगरी मशरूम और मिल्की मशरूम शामिल हैं। इसमें सफेद बटन मशरूम की खेती अक्तूबर माह से फरवरी-मार्च तक, ढिंगरी मशरूम की खेती मार्च से मई तक और मिल्की मशरूम की खेती जून से सितंबर महीने तक होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और मशरूम विशेषज्ञ डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि जिले में 60 गांवों में करीब 200 मशरूम की इकाइयां स्थापित हैं। जनपद में प्रतिवर्ष लगभग 400 टन मशरूम का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र देता है प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया केवीके में 150 युवा प्रतिवर्ष मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेते हैैं। उनको मशरूम की खेती की तकनीक, लगने वाली बीमारियों से लेकर उसकी बिक्री और उसमें वैल्यू एडिशन आदि जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम मल्हीपुर में मशरूम की खेती कर रहे युवा किसान अनुराग ने बताया कि उन्होंने केवीके के साथ ही हिमाचल प्रदेश के सोलन से भी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने 2600 वर्ग फुट में मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर रखी है। ताजी मशरूम को बाजार में सप्लाई करने के साथ ही उसको प्रोसेस कर मुरब्बा, बिस्कुट, अचार और पाउडर भी बनाया जाता है।

ग्राम खटका हेड़ी के मशरूम उत्पादन किसान अंग्रेज ने बताया कि वे करीब एक हजार बैग में मशरूम की खेती कर रहे हैं। इस समय उन्होंने सफेद बटन मशरूम लगा रखी है। जिसे 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। इसकी सप्लाई देहरादून, हरिद्वार में की जा रही है। स्थानीय स्तर पर इसकी खपत अधिक नहीं है। कम लागत और अच्छे उत्पादन के चलते मशरूम की खेती फायदेमंद है।

किसान अनुराग

किसान अनुराग- फोटो : SAHARANPUR

मशरूम की खेती

मशरूम की खेती- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed