फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murdered husband sent to jail, mother-in-law and brother-in-law absconding

हत्यारोपी पति को जेल भेजा, सास और देवर फरार

Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Murdered husband sent to jail, mother-in-law and brother-in-law absconding
रामपुर मनिहारान। इस्लामनगर में पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सास और देवर के खिलाफ भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सास और देवर मृतका के आठ वर्षीय बेटे को लेकर भी फरार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम के समय दूध निकाल रही ब़िट्टो (38) की उसके पति प्रदीप ने ही बलकटी से वार कर हत्या कर दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिट्टो की हत्या की खबर के बाद थाने पहुंचे उसके मायकेवालों ने पति प्रदीप, सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार इस्लामनगर निवासी प्रदीप की शादी 11 वर्ष पूर्व गांव भोरा कलां जिला मुजफ्फरनगर निवासी राकेश की पुत्री बिट्टो से हुई। शादी के बाद से ही बिट्टो के ससुराल वाले दहेज व नगद पैसों की मांग कर रहे थे। एक माह पूर्व बिट्टो के ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसकी सास कौशल व देवर संदीप की शह पर बिट्टो के पति प्रदीप ने 16 अप्रैल की देर शाम उस समय बलकटी से हमला किया, जब वह दूध निकाल रही थी। बलकटी के हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा घटना के बाद से बिट्टो की सास कौशल व देवर उसके आठ वर्षीय बच्चे यश को लेकर फरार हैं। उन्हें अंदेशा है कि कहीं वह बच्चे की हत्या न कर दें। थानाध्यक्ष ने बताया पति प्रदीप को जेल भेजा है। जबकि आरोपी सास व देवर फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हत्यारोपी प्रदीप पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा है। वह किसी चिकित्सक से भी अपना उपचार करा रहा था। अभी वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा।
- अरविंद कुमार पुंडीर पुलिस क्षेत्राधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed