फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder in UP: two brother shot dead in Saharanpur today Morning

अपराधी बेखौफ: सहारनपुर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 18 Nov 2021 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Nov 2021 11:58 AM IST
सार

सहारनपुर में आज सुबह बदमाशों ने दो सगे भाइयों की हत्या को अंजाम दे डाला। दोनों के शव एक खेत में बने धार्मिक स्थल के नजदीक पड़े मिले हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
Murder in UP: two brother shot dead in Saharanpur today Morning
हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक खेत में बने धार्मिक स्थल के नजदीक पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद निवासी दो सगे भाई आज सुबह घर से एक साथ निकले थे। चंद घंटे बाद ही उनके शव गांव मैनपुरा के पास एक खेत में बने धर्मस्थल के नजदीक पड़े मिले। दो शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पहचान करने पर सामने आया कि गांव मोहनपुर निवासी दोनों मृतक सगे भाई हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल भाई: सच जानकर अफसर भी हैरान, शर्म से झुके परिजनों के सिर, आरोपी ने उगला कत्ल का पूरा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या किसने और क्यों की इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। एसपी देहात अतुल शर्मा सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। वहीं दो भाइयों के हत्या की खबर सुनकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। 


जांच में यह भी सामने आया है कि एक भाई को धार्मिक स्थल पर ही गोली मारी गई है, जबकि दूसरे ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, तो उसे कुछ दूरी पर घेरकर मारा गया है। मरने वालों के नाम मन्नू और लिल्लु बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी 50 वर्षीय पुन्नू भगत एवं उसका भाई 40 वर्षीय लीलू अपने खेत पर बने देवस्थान एवं बागड़ धाम की प्रत्येक दिन सुबह के समय नियमित पूजा करने जाते थे। गुरुवार सुबह भी वह पूजा करने के लिए ही निकले थे, जहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे हत्यारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed