फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder: Greed came after seeing money in friend's pocket, made a plan and killed him

Murder : दोस्त की जेब में रुपये देख आया लालच, प्लान बनाया और कर डाली हत्या, फिर किया ये काम

Sun, 02 Jun 2024 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिवकुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए।

विज्ञापन
Murder: Greed came after seeing money in friend's pocket, made a plan and killed him
जमीन के लिए चाचा ने भतीजे की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर संभलहेडी गांव के शिवकुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड को दोस्त ने ही लूट के इरादे से अंजाम दिया था। हत्यारोपी मृतक का पड़ोसी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 14 मई को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पाली में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान शिवकुमार उर्फ शिब्बू पुत्र महेंद्र निवासी गांव संभलहेड़ी के रूप में हुई थी। इसके बाद से पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही थी। शक के आधार पर मृतक के पड़ोसी राजेश पुत्र कुशलपाल को हरौड़ा कट के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शिवकुमार हरियाणा में गन्ना क्रेशर पर मजबूरी करता था। दोनों दोस्त थे जो अक्सर शराब पीते थे। घटना वाले दिन दोनों घंटाघर से कैलाशपुर पहुंचे। वहां से 200 रुपये में पाली गांव जाने के लिए टेंपों तय किया। टेंपो से उतरने के बाद दोनों पैदल ही घर जा रहे थे। इस बीच आरोपी राजेश ने देख लिया था कि शिवकुमार के पास काफी रुपये हैं। तब उसने लूट की योजना बनाई।
इस तरह दिया अंजाम

आरोपी ने मौका देखकर शिवकुमार के खेत में धक्का दे दिया। इससे पहले कि शिवकुमार खड़ा होता आरोपी ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे घसीटकर खेत के अंदर छोड़ दिया और जेब से 16700 रुपये निकालकर वहां से भाग गया।
 
परिजन किसी अन्य पर जता रहे थे शक
मृतक के परिजनों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर गागलहेड़ी थाना और पुलिस लाइन में हंगामा किया। परिजनों का आरोप पड़ोसी गांव के ही एक व्यक्ति पर था। क्योंकि मृतक शिवकुमार ने उनसे रुपये ब्याज पर लिए हुए थे। हालांकि हत्याकांड का खुलासा होने के बाद उस व्यक्ति को क्लीन चिट दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed