फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murad belongs to Deoband, had gone to Dubai to say

देवबंद का है मुराद, दुबई जाने की बात कहकर गया था

Thu, 13 Feb 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Murad belongs to Deoband, had gone to Dubai to say
देवबंद का है मुराद, दुबई जाने की बात कहकर गया था
विज्ञापन

मेरठ/सहारनपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 लाख की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया मुराद अली देवबंद में रेलवे रोड का रहने वाला है। पुलिस चौकी के पास ही उसका मकान है। 10 फरवरी को वह परिजनों से दुबई घूमने जाने की बात कहकर गया था।
बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने मुराद अली को चेकिंग में पकड़ा था। उसके पास से 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद हुई थी। करेंसी को वह बिस्कुट, मूंगफली और भुने हुए मीट में छिपाकर ले जा रहा था। यह करेंसी वह कहां से लाया, इसकी सही जानकारी नहीं दे सका। उधर, दिल्ली से मुराद अली के पकड़े जाने की सूचना पर स्थानीय खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई। छानबीन में पता चला कि मुराद अली का परिवार देवबंद में रेलवे रोड पर पुलिस चौकी के पास मोहल्ला सराय पीरजादगान में रहता है। उसके पिता खुर्शीद उर्फ भूरा टैक्सी चालक हैं। मुराद अली बीएससी पास है। खुफिया टीम ने उसके परिवार से संपर्क किया, तो पता चला कि 10 फरवरी को मुराद अली कहकर गया था कि दुबई घूमने जा रहा है। इतनी मोटी विदेशी रकम उसके पास कहां से आई, इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, यह भी जानकारी मिली कि कस्टम ने पूछताछ के बाद रकम जब्त कर मुराद अली को छोड़ दिया है। अब उससे पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ करेंगी और पता लगाएंगी कि 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी कहां से आई।
विज्ञापन

वीजा कराने वाले ने बदला बैग?
मुराद अली ने फिलहाल कस्टम को यही बताया है कि दिल्ली में जिस व्यक्ति के माध्यम से उसने अपना टूरिस्ट वीजा कराया था, उसी ने बैग बदला। उसने कहा कि इतना बड़ा बैग लेकर दुबई घूमने क्यों जा रहे हो, छोटा बैग ले जाओ। उसमें उसने मूंगफली और बिस्कुट वाला पैकेट भी रखा और कहा कि यह तुम्हारे खाने के काम आएंगे। हालांकि मुराद अली की इस कहानी पर खुफिया विभाग को शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुराद अली के घर पर लगा ताला
मुराद अली के मोहल्ला सराय पीरजादगान स्थित घर पर ताला लगा हुआ है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को दिनभर मकान के आसपास रहने वाले लोगों व परिचितों से खुफिया विभाग और देवबंद पुलिस जानकारी जुटाती रही। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि देवबंद लौटने पर मुराद अली से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed