{"_id":"6377c832f6dc266275684ed0","slug":"municipal-elections-will-be-fought-vigorously-in-up-saharanpur-news-mrt614128987","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दम से लड़ा जाएगा निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दम से लड़ा जाएगा निकाय चुनाव
विज्ञापन
इमरान मसूद बोले- दम का मतलब दलित मुस्लिम
लोक सभा में तीस सीटें भी मिली तो केंद्र से भाजपा की विदाई तय
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक इमरान मसूद ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें। इसके बाद लोकसभा चुनाव में यूपी में यदि 30 सीटें भी बसपा की झोली में डाल दी तो केंद्र से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि चुनाव दम से लड़ा जाएगा। यहां दम का मतलब दलित और मुस्लिम है।
मुस्लिम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात आयोजित कार्यक्रम में इमरान मसूद ने कहा कि निकाय चुनाव में जो भी प्रत्याशी पार्टी घोषित करेगी कार्यकर्ता बिना किसी गुटबाजी के उसे जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जितने वोट हमने सपा को दिलवाए, यदि उतने वोट बसपा को चले जाएं तो हम विधान सभा चुनाव में 270 से ज्यादा सीटें जीतने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव अपने दम पर लड़ना होगा। दम का मतलब दलित और मुस्लिम है।
उत्तराखंड प्रभारी एवं पश्चिमी उप्र के संयोजक नरेश गौतम तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शायान मसूद ने कहा कि निकाय चुनाव में बसपा विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू कुमार, बलियाखेडी के पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान, मुस्तकीम अंग्रेज, हारुन, शहजाद हाफिज, नसीम, वकार, अब्दुल, रशीद, नोमान, रईस, शराफत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रागिब अंजुम एवं संचालन शयान मसूद ने किया।