फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation will create vending zones at four places in the city

नगर निगम शहर में चार स्थानों पर बनाएगा वैंडिंग जोन

Sun, 01 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will create vending zones at four places in the city
वैंडिंग जोन के लिए चिन्हित मार्ग पर फुटपाथ बनाते मजदूर। - फोटो : SAHARANPUR
नगर निगम शहर में चार स्थानों पर बनाएगा वेंडिंग जोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर में लगने वाले जाम की एक वजह सड़कों पर लगने वाले ठेले और रेहड़ियां भी हैं। नगर निगम ने शहर में चार जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया। इनमें से एक पर काम भी शुरू हो गया है। एसबीडी जिला अस्पताल के पीछे की सड़क पर वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है, इसमें 2000 वेंडर शिफ्ट किए जाएंगे।
एक अनुमान के अनुसार शहर में पांच हजार से अधिक वेंडर हैं, जो रेहड़ी, फड़ा आदि लगाकर फल, सब्जी और अन्य सामान बेचते हैं। वेंडरों को नियोजित तरीके से स्थापित करने के लिए नगर निगम ने शहर में चार जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया। वेंडिंग जोन के लिए कंपनी बाग के चारों ओर की सड़क, जनमंच के सामने की सड़क, दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी और एसबीडी जिला अस्पताल के पीछे डीएम आवास रोड से आंबेडकर चौक पर निकलने वाले मार्ग का चयन किया गया है। सबसे अधिक वेंडर जिला अस्पताल के पीछे की सड़क शिफ्ट किए जाएंगे, इनकी संख्या दो हजार है। इस मार्ग पर वेंडिंग जोन विकसित करने का काम शुरू किया। फुटपाथ बनाया जा रहा है। निगम सूत्रों ने बताया कि फुटपाथ के पीछे की साइड वेंडरों को आवंटित की जाएगी, जिनसे नगर निगम शुल्क वसूला करेगा।
विज्ञापन

वेंडिंग जोन बनाना नगर निगम की प्राथमिकता में हैं। वेंडिंग जोन के लिए कई जगह चिन्हित की गई हैं। बहुत जल्द जिला अस्पताल के पीछे वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो जाएगा, वहां 2000 वेंडरों को शिफ्ट करेंगे। धीरे-धीरे शहर में अन्य नए वेंडिंग जोन बनाकर सभी वेंडरों को सुनियोजित तरीके से स्थापित किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed