{"_id":"6797dea694746cf03a0b314f","slug":"municipal-corporation-team-freed-the-park-from-encroachment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-141261-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम की टीम ने पार्क को कराया कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम की टीम ने पार्क को कराया कब्जामुक्त
Tue, 28 Jan 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी के पार्क पर हुए कब्जे को नगर निगम की टीम ने दल-बल के साथ पहुंचकर हटवाया। खाली कराए गए पार्क के हिस्से की कीमत करीब डेढ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग ने बताया कि पैरामाउंट कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा पार्क पर कब्जा किया गया था। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। शिकायत पर नगर निगम द्वारा कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें उन्हें कब्जा हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन कब्जाधारियों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर कॉलोनी पहुंची। निगम ने जेसीबी के माध्यम से कब्जों को ध्वस्त कर जमीन को खाली कराया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब डेढ करोड़ रुपये है।