फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation seized eight roadways buses

Saharanpur News: नगर निगम ने जब्त की रोडवेज की आठ बस

Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation seized eight roadways buses
सहारनपुर। जीपीओ रोड पर खड़ी परिवहन निगम की आठ बसों को नगर निगम के अधिकारियों ने जब्त कर अपने गैराज ले जाकर खड़ा कर दिया। इससे पहले बुधवार को 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए बसों को सड़क पर खड़ी नहीं करने को कहा गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से बसें जीपीओ रोड पर खड़ी होने के कारण बसें जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जीपीओ रोड पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी खोदाई कर मिट्टी सड़क किनारे डाली जा रही है। ऐसे में परिवहन निगम की बसें खड़ी होने से मार्ग संकरा हो रहा है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त तथा प्रवर्तन दल प्रभारी ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस स्थिति से अवगत कराते हुए जीपीओ रोड पर बसें खड़ी नहीं करने को कहा था। निगम अधिकारियों का सुझाव था कि अतिरिक्त बसे वर्कशॉप में खड़ी कराई जाएं और आवश्यकतानुसार उन्हें बस स्टैंड पर लाया जाए, जिससे जाम की स्थिति ना बने। लेकिन बात नहीं माने जाने के कारण बुुधवार को निगम अधिकारियों ने 17 हजार रुपये जुर्माना वसूलते हुए बसें दोबारा सड़क पर नहीं खड़े करने को कहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फिर से बसें जीपीओ रोड पर खड़ी कर दी गई। नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के साथ जीपीओ रोड पहुंचे और वहां खड़ी आठ बसों को जब्त कर निगम गैराज ले आए। पकड़ी गई बसों में छुटमलपुर डिपो की तीन, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो की दो-दो तथा सहारनपुर डिपो की एक बस शामिल है। हालांकि बाद में बसों को छोड़ दिया गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि पकड़ी गई बसों को शाम को छोड़ दिया गया है। अब रोजाना यहां कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। वो ही बसों को खड़ी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed