फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation: Now three member committee will take command

नगर निगम: अब तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी कमान

Thu, 05 Jan 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Now three member committee will take command
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर समेत जनपद की छह नगर निकायो के सदन का कार्यकाल शुक्रवार यानि आज खत्म हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम समेत सभी निकायों की कमान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी के हाथ में आ जाएगी। इस संबंध में प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार पहली बोर्ड बैठक की तारीख को नगर निकायो के मौजूदा सदन का अंकित दिन माना गया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कार्यकाल पूरा होने पर प्रशासन नियुक्त किए जाएंगे, लेकिन नए शासनादेश के अनुसार प्रशासक के बजाए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए है। अब सभी निकायोें के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर सदर का कार्यकाल शुक्रवार यानि आज खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही नकुड़ नगर पालिका, देवबंद नगर पालिका, अंबेहटा नगर पंचायत, नानौता नगर पंचायत और तीतरों नगर पंचायत के बोर्ड का कार्यकाल भी आज ही खत्म होगा। जबकि चिलकाना-सुल्तानपुर नगर पंचायत का चार जनवरी को, सरसावा नगर पालिका व रामपुर मनिहारान नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल पांच जनवरी को खत्म हो चुका है। बेहट नगर पंचायत का कार्यकाल आठ जनवरी और गंगोह नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल 10 जनवरी को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर की कमान जिन तीन सदस्यीय कमेटी को सोंपी जाएगी, उसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह अध्यक्ष, नगरायुक्त गजल भारद्वाज व एडीएम प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी शामिल रहेगी। बाकी 10 नगर निकायों का संचालन करने वाली तीन सदस्यीय कमेटी में डीएम के अलावा संबंधित एसडीएम व अधिशासी अधिकारी शामिल रहेंगेे।
निकाय कार्यकाल की अंतिम तारीख
नगर निगम सहारनपुर 6 जनवरी
नकुड नगर पालिका 6 जनवरी
देवबंद नगर पालिका 6 जनवरी
नानौता नगर पंचायत 6 जनवरी
अंबेहटा नगर पंचायत 6 जनवरी
तीतरों नगर पंचायत 6 जनवरी
चिलकाना नगर पंचायत 4 जनवरी
सरसावा नगर पालिका 5 जनवरी
रामपुर मनिहारान नगर पंचायत 5 जनवरी
बेहट नगर पंचायत 8 जनवरी
गंगोह नगर पालिका 10 जनवरी
छुटमलपुर नगर पंचायत पहली बार चुनाव होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed