फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation issued notices to 706 dairies

नगर निगम ने 706 डेयरियों को जारी किए नोटिस

Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation issued notices to 706 dairies
नगर निगम ने 706 डेयरियों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम डेयरियों को शहर से बाहर करने का मूड बना चुका है। बीते कई दिन से डेयरियों को शहर से बाहर भेजने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने 706 डेयरियों को नोटिस जारी कर बाहर ले जाने को कहा है, नहीं तो जबरन बाहर करने तथा जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।
डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए नगर निगम बीते करीब चार साल से प्रयास कर रहा है, मगर स्मार्ट सिटी में चयन के बाद डेयरियों को शहर से बाहर करना नगर निगम की मजबूरी बन गया है। करीब तीन वर्ष पहले 175 डेयरियां शहर में चिह्नित की गई थीं, जिनमें शहर में शामिल 32 गांवों की डेयरियां शामिल नहीं थीं। अब नगर निगम ने पुन: चिह्नीकरण कराया है, जिसमें 706 डेयरियां सामने आई हैं। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि चिह्नित किए गए डेयरी संचालकों में 32 गांवों के वह परिवार भी शामिल हैं, जो एक या दो पशु पालते हैं, जिनमें भैंस, गाय, बकरी आदि शामिल हैं। इनके अलावा कई भेंड़पालक भी शामिल हैं। डेयरी संचालकों को खुद ही डेयरियां बाहर ले जाने को कहा गया है। अन्यथा नगर निगम डेयरियों को बाहर करने के साथ ही जुर्माना भी वसूलेगा। चूंकि 32 गांवों में रहने वाले लोग बरसों से पशु पालन करते आ रहे हैं, जो उनकी आजीविका का जरिया भी है। उनमें हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

----------
पशुपालकों का तर्क
गांव हसनपुर निवासी निर्मल सिंह, बसंत और भरत का कहना है कि वह वर्षों से इक्का दुक्का पशु पालकर अपने परिवारों का पोषण कर रहे हैं। शहर से बाहर पशुओं को ले जाने के लिए उनके पास जगह नहीं है। ऐसे में उनके सामने समस्या रहेगी। उन्होंने नगर निगम को शहर से बाहर जगह मुहैया कराने की मांग की है। बीते दिनों करीब दो दर्जन डेयरी संचालक महापौर से भी मिले थे। उन्होंने भी शहर से बाहर डेयरियां ले जाने के लिए भूमि नहीं होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शनिवार को भी चला अभियान
डेयरियों को शहर से बाहर करने का अभियान शनिवार को भी चला। प्रवर्तन दल की टीम गांव उनाली पहुंची, जहां कई लोग अपने पशुओं को वाहन में लादकर शहर से बाहर ले गए। संजय शर्मा 12 भैंस, चार गाय और सात बछड़ों को लेकर शहर से बाहर चले गए।

---------
शासन के आदेश पर डेयरियों को शहर से बाहर किया जा रहा है। हाल ही में 706 डेयरियों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। यदि लोग स्वयं डेयरियां शहर से बाहर नहीं ले जाते हैं तो नगर निगम अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
डॉक्टर गीताराम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed