फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner inspected Dhamola river

नगरायुक्त ने किया ढमोला नदी का निरीक्षण

Wed, 10 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner inspected Dhamola river
सहारनपुर। नगरायुक्त ने मंगलवार को ढमोला नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल जोगियान से ढमोला नदी तक जाने वाले मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने को लेकर पार्षद और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन और पार्षद आशुतोष सहगल को साथ लेकर ढमोला नदी पर पहुंचे। पुल जोगियान से निरीक्षण करते हुए पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे और सड़क के आखिरी छोर पर बनी गोशाला, नदी क्षेत्र तथा नदी पटरी और ढमोला क्षेत्र का निरीक्षण किया। पार्षद आशुतोष का सुझाव था कि गोशाला के पास से एक पुल सामने की पटरी पर मिलाते हुए नदी व ढमोला के अंदर की तरफ ढमोला पुल तक एक समानांतर सड़क बनाई जाए। नगरायुक्त ने बताया कि वह इस संबंध में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

नगरायुक्त को सम्मानित किया
सहारनपुर। गांधी पार्क के वेंडरों ने मंगलवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर गांधी पार्क में स्टॉल उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया। गांधी पार्क में स्टॉल लगाने वाले मुस्तकीम, अरविंद कुमार, शाहिद अली, कृष्णलाल अरोड़ा और पिपिन खन्ना ने स्टॉल के लिए नगरायुक्त का आभार भी जताया। नगरायुक्त ने कहा कि स्टॉल के आसपास नगर निगम वाई फाई की फ्री सुविधा दे रहा है। वेंडर उसका भी लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed