{"_id":"5f8746918ebc3e9b8e6923c5","slug":"multiplex-cinema-hall-ready-audience-waiting-saharanpur-news-mrt5061823111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाल तैयार, दर्शकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाल तैयार, दर्शकों का इंतजार
विज्ञापन
मल्टीपलेक्स का बुकिंग काउंटर।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। करीब सात माह के लंबे इंतजार के बाद मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बृहस्पतिवार से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनके संचालकों की ओर से सिनेमाघरों में साफ-सफाई के अलावा सैनिटाइजेशन, बुकिंग काउंटर, कैफेटेरिया, सीटिंग प्लान, गार्ड और सहायक स्टाफ की तैनाती के लिए बुधवार को काम शुरू कर दिया गया।
कोविड 19 की बंदिशों के कारण सिनेमाघर खुलने के बावजूद दर्शकों की संख्या कम रहने की ही उम्मीद है। संचालकों का कहना है कि उनकी ओर से कोविड नियमों का पालन करते हुए ही दर्शकों का मनोरंजन करने के प्रयास किए जाएंगे। इतने लंबे समय बाद सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी जानने के लिए अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो कुछ दिक्कतें भी सामने आईं।
अभी तो अपडेट कर रहे, शुक्रवार से शुरू करेंगे संचालन
- शहर के प्रमुख टू स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेलव के प्रबंधन से जुड़े निशांत गुप्ता ने बताया कि शासन ने 15 अक्तूबर से सिनेमाघर चलाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी कोविड नियमों के अनुरूप सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, आधी सीटों पर बुकिंग, हॉल एरिया की सफाई, स्क्रीन और आपरेटिंग मशीनों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। रिलीज होने वाली फिल्म के लिए मुंबई में वितरण कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। इसलिए शुक्रवार से ही शुरूआत हो सकेगी। दिल्ली रोड स्थित जीएनजी माल में भी साफ-सफाई सहित अन्य काम कराए जा रहे हैं। यहां भी शुक्रवार से ही शो संचालित किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
मास्क पहनकर आएंगे, एक सीट छोड़कर बैठेंगे दर्शक
- मल्टीप्लेक्स संचालक ने बताया कि दर्शकों को मास्क पहनकर आना होगा। उन्हें एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा। आनलाइन सीटिंग प्लान भी इसी तरह प्रदर्शित होगा और पहले से आधी सीटों पर टिकटों की बुकिंग होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद एंट्री दी जाएगी।
खांसी, जुकाम, बुखार वाले बुकिंग न करें
- संचालकों की ओर से यह भी अनुरोध किया जाएगा कि खांसी, जुकाम या बुखार के साथ ही कोरोना जैसे लक्षणों वाले लोग मूवी के लिए टिकटों की बुकिंग न करें। ऐसे लोगों को चेकिंग के समय परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए अपनी सेहत के साथ ही अन्य लोगों का भी ख्याल रखा जाए।
नोटिस बोर्ड के साथ खुला सिनेमाघर
-- अंबाला रोड स्थित अमृत सिनेमाघर का मुख्य द्वार तो खोल दिया गया। इसी द्वार के साथ यहां नोटिस बोर्ड लगाया गया है कि 15 अक्तूबर से इस सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर का संचालन शुरू होगा। यहां भी गाइडलाइन के अनुसार सिनेमा संचालन से पहले सैनिटाइजेशन सहित अन्य जरूरी सावधानियों का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा चिलकाना रोड स्थित अमन टॉकिज में भी शुरूआती तैयारियां की जा रही हैं।
सात महीने में लगी ढाई करोड़ रुपये की चपत
- सिनेमाघर संचालकों की मानें तो कोरोना काल के सात महीनों में जिले में करीब ढाई करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। इसमें टिकट बुकिंग, फूड, स्नैक्स और ड्रिंक सर्विस के अलावा अन्य स्रोतों से होने वाली आय शामिल है। अब भी कुछ महीनों तक पुरानी फिल्मों के ही शो संचालित करने पड़ सकते हैं।

मल्टीपलेक्स संचालन के बारे में जानकारी देते निशांत गुप्ता।- फोटो : SAHARANPUR

शहर के अमृत सिनेमा के गेट पर लगा नोटिस।- फोटो : SAHARANPUR