सियासी सफर को झटका: इमरान मसूद जल्द लेंगे बड़ा फैसला, दस सितंबर को बुलाई बड़ी बैठक
कद्दावर नेता इमरान मसूद को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया है। इमरान मसूद ने बसपा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनसे पार्टी ने पांच करोड़ रुपयों की डिमांड की थी। वहीं अब इमरान मसूद ने अपने आवास पर बड़ी बैठक बुलाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निकाले जाने के बाद के सभी राजनीतिक दलों की निगाहें इमरान मसूद के फैसले पर टिकी है। इमरान का कहना है कि 2024 के चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे।
पूर्व विधायक इमरान मसूद द्वारा कांग्रेस से फिर नजदीकी बढ़ाने और राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा ने उनके भाई नोमान मसूद को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। वैसे सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि इमरान फिर से कांग्रेस का हाथ पकड़ना चाहते हैं।
इमरान मसूद ने दस सितंबर को बड़ा फैसला लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने 10 सितंबर को अपने आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है।
इसमें उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पश्चिम यूपी के जिम्मेदार लोगों को बुलाया है। इस बैठक में वो अपने लोगों से बातचीत कर अहम निर्णय लेंगे। इमरान ने अपने समर्थकों और मौअिज्जज लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
इमरान मसूद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि दस सितंबर की बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। वो अपने लोगों से विचार विमर्श कर अगले कदम का फैसला लेंगे।
आगे की रणनीति क्या होगी, इसका भी निर्णय इस बैठक में लिया जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं चुनाव लड़ने का पूरा मन बना चुका है। फिर भी मैं अपने लोगों की बात मानूंगा।