फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP said in the house, illegal drug business going on in Saharanpur

सदन में बोले सांसद, सहारनपुर में चल रहा नशे का अवैध कारोबार

Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MP said in the house, illegal drug business going on in Saharanpur
सांसद हाजी फजलुर्रहमान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सदन में सहारनपुर जनपद में चल रहे नशे के अवैध कारोबार का मामला उठाया, साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार से नशे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की। वह मंगलवार को संसद सत्र में नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ संशोधन अधिनियम 2021 के तहत अपनी बात रख रहे थे।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि उनका लोकसभा क्षेत्र और पूरा जनपद सहारनपुर यमुना नदी के किनारे और हरियाणा केे बॉर्डर पर है। यमुना के दोनों ओर के गांवों में नशा बेचा जा रहा है। केवल सहारनपुर ही नहीं, शामली, कैराना और दिल्ली बॉर्डर का क्षेत्र और हरियाणा के भी कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। जहां युवाओं से लेकर किशोर और बच्चे तक नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा माफियाओं ने यमुना नदी के दोनों ओर अड्डे बनाए हुए हैं, जहां से नशीली दवाओं की सप्लाई हो रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों तक पर यह नशा बेचा जा रहा है, जिसकी वजह से नई नस्ल बर्बाद हो रही है। उन्होंने मांग रखी कि केंद्र और प्रदेश सरकार नशे के इस अवैध कारोबार के विरुद्घ अभियान चलाते हुए नशा माफियाओं के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करे। साथ ही इन दवाओं का बिक्री केवल ऐसे व्यक्ति को ही की जाए, जिसको डॉक्टर या फिजीशियन लिखकर दे कि उक्त व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने चेताया कि यदि इन दवाओं को रखने की इजजात दी गई तो इसके परिणाम बेहद भयंकर होंगे। देश का भविष्य कहलाने वाला युवा बर्बाद हो चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed