{"_id":"723f66904036f5fe19fcc4ea0de70fee","slug":"mp-not-upset-by-the-arrest-of-htyabhiyukt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से सांसद खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से सांसद खफा
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रायवाला बाजार निवासी सर्राफा संजय वर्मा की हत्या के मामले में सांसद राघव लखनपाल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए।
सांसद सोमवार को मृतक आश्रितों के साथ एसएसपी आरपी यादव से मुलाकात की। सांसद ने कप्तान को बताया कि संजय वर्मा की हत्या के बाद आश्रितों से बड़ा सहारा छिन गया है। सर्राफा से जुड़ा कारोबार करने के बावजूद वर्मा की इन दिनों आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं थी।
सांसद के साथ आए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसी हालत के कारण कुछ दिन उसे दुकान बंद भी रखनी पड़ी थी, जो उसके पास बचा था वह भी बदमाशों ने लूट लिया। सांसद ने कहा कि शहर से देहात तक सर्राफा कारोबारी अब काफी दहशत में हैं। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा की जरूरत है।
विज्ञापन
इसलिए परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस जल्द ही हत्याकांड के आरोपियों को पकड़े। एसएसपी की ओर से आश्वस्त किया गया कि इस प्रकरण में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। शीघ्र ही हत्यारोपी सलाखों के पीछे होंगे। सांसद के साथ एसएसपी से मिलने वालों में मृतक के पुत्र वासुदेव शर्मा, श्याम वर्मा, सचिन वर्मा, मनोज पंडित, निशांत शर्मा, राकेश जैन, संदीप रावत, पप्पू वर्मा, आनंद भाटिया, अनिल मित्तल आदि शामिल रहे।