फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP Mohibullah Nadvi visited Darul Uloom

Saharanpur News: सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा

Thu, 11 Jun 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
MP Mohibullah Nadvi visited Darul Uloom
देवबंद। रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद एवं नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्ला नदवी इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचे। उन्होंने उलमा से मुलाकात की और देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन

बुधवार को दारुल उलूम पहुंचे मौलाना मोहिबुल्ला नदवी दारुल उलूम के मेहमानखाने में नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान मौलाना मद्रासी ने उन्हें दारुल उलूम में दी जानी वाली शिक्षा और छात्रों के रहन सहन के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत वह जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों सहित देश के वर्तमान हालात पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माणाधीन आधुनिक पुस्तकालय, ऐतिहासिक मस्जिद रशीदिया तथा पुरानी लाइब्रेरी का अवलोकन किया। पुरानी लाइब्रेरी में संरक्षित दुर्लभ एवं ऐतिहासिक पुस्तकों के रखरखाव और संरक्षण व्यवस्था की उन्होंने सराहना की। दारुल उलूम की शैक्षिक एवं शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने संस्था की सेवाओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed