{"_id":"6a0e10cf664c33cf4c0283e0","slug":"mp-iqra-hasan-case-lok-sabha-secretariat-raises-objection-seeks-report-again-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-175805-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद इकरा हसन प्रकरण : लोकसभा सचिवालय ने जताई आपत्ति, दोबारा मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद इकरा हसन प्रकरण : लोकसभा सचिवालय ने जताई आपत्ति, दोबारा मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
- सांसद इकरा हसन और एडीएम प्रशासन के बीच हुआ विवाद फिर गरमाया
- शासन की रिपोर्ट पर लोकसभा सचिवालय ने उठाए सवाल, स्पष्ट रिपोर्ट मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सांसद इकरा हसन और एडीएम संतोष बहादुर सिंह प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। शासन की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट पर लोकसभा सचिवालय ने आपत्ति जता दी है और पूरे मामले की स्पष्ट रिपोर्ट दोबारा मांगी है। शासन के आदेश पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर स्पष्ट रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
ये था मामला
कैराना सांसद इकरा हसन और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष शमा परवीन 1 जुलाई 2025 को एडीएम संतोष बहादुर सिंह से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि मुलाकात के दौरान एडीएम का व्यवहार ठीक नहीं था। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा को डांटा। इस पर कैराना सांसद ने समस्या सुनने का अनुरोध किया। आरोप है कि एडीएम ने उनके साथ अभद्र बर्ताव किया। कार्यालय से बाहर जाने के लिए भी कह दिया था। सांसद इकरा हसन की शिकायत पर मंडलायुक्त ने पूरे मामले की जांच कराई, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी।
सांसद ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा
इसी दौरान सांसद इकरा हसन की तरफ से लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया गया था, जिससे मामला ओर अधिक संवेदनशील हो गया। अवर सचिव विशेषाधिकार समिति लोकसभा सचिवालय की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट शासन से मांगी गई। शासन ने वह रिपोर्ट भेज दी, जिस पर अवर सचिव लोकसभा सचिवालय ने सवाल उठाते हुए स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। आपत्ति उठाई गई कि कैराना सांसद की तरफ से की गई शिकायत और एडीएम की तरफ दिया गया लिखित उत्तर विरोधाभासी है। इससे पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो रही। ऐसे में पूरे प्रकरण में स्पष्ट रिपोर्ट संस्तुति के साथ भेजी जाए। इस आपत्ति के बाद शासन की तरफ से मंडलायुक्त से दोबारा रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
वर्जन
इस प्रकरण में शासन ने दोबारा रिपोर्ट मांगी गई है। पूर्व में मांगी गई रिपोर्ट में कुछ भिन्नता बताई गई है। ऐसे में जिलाधिकारी को जल्दी ही दोबारा रिपोर्ट देने के लिए पत्र लिखा गया है।
- डॉ. रूपेश कुमार, मंडलायुक्त