{"_id":"578934a74f1c1b1b08140853","slug":"mp-housing-hoop-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों ने सांसद आवास घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों ने सांसद आवास घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
सांसद राघव लखनपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में दलितों,पिछड़ों एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अधिकारों को लेकर नाइंसाफी करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। बैठक के बाद उन्होंने सांसद का घेराव कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बामयान बौद्ध विहार अंबेडकरपुरम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी अंबेडकर की अध्यक्षता में हुई आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में सीनियर सिटीजन के जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य ने कहा कि मजबूत आरक्षण कानून के अभाव में आरक्षित वर्ग के साथ निरंतर नाइंसाफी हो रही है।
उनके वाजिब हकों को भी कोई और खा रहा है। भारतीय लोकतंत्र की सभी संस्थाएं इन वर्गों को न्याय एवं अधिकार दिलाने में निरंतर असफल रहीं हैं। समिति के जिलाध्यक्ष साधुराम ने कहा कि दलितों पर अभी भी अत्याचार कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
गांवों में आज भी दलितों की बारात नहीं निकलने दी जाती है, बहन-बेटियों की इज्जत खुलेआम रौंदी जाती है। महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान हो रहा है।
रणधीर सिंह ने कहा कि दलितों एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अधिकारों का हनन सरकारें कर रही हैं। कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को कानून बनाने में कोई पहल नहीं की। इस कारण अब कांग्रेस अपना वजूद तलाश कर रही है।
भाजपा ने भी दलितों के आरक्षण बिल को पास करके संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं रखा तो विधानसभा चुनाव में उसे भी प्रदेश से साफ होना पड़ेगा।
बैठक के बाद समिति के कार्यकर्ता एकत्रित होकर सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर पहुंचे और घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सांसद को सौंपा।
इस दौरान कश्मीर सिंह, सुभाष गौतम, सुलेश, रविंद्र, योगेंद्र कुमार, सुमित कुमार, शशि कुमार, अनुज कुमार, ईसम सिंह, राजू, अरविंद कुमार, वीणू, विनोद कामली, देवकुमार, संजय अंबेडकर, उधल सिंह, लक्ष्मी चंद, कस्तूरी गौतम, सतेंद्र, रविंद्र कुमार, मेमराज सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार आर्य, राममेहर जतन, ब्रजमोहन शामिल रहे।