{"_id":"6003210b8ebc3e328f3ae8f2","slug":"mp-handed-over-gurjar-history-books-to-jda-saharanpur-news-mrt5208592111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जेडीए को सौंपी गुर्जर इतिहास की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जेडीए को सौंपी गुर्जर इतिहास की पुस्तकें
विज्ञापन

सहारनपुर। आदर्श गुर्जर परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने गौरवशाली गुर्जर इतिहास की छह पुस्तकें संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा को सौंपी। ये पुस्तकें राजकीय पुस्तकालय में रखी जाएंगी।
चकराता रोड स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि कैराना सांसद का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सांसद ने कहा कि गुर्जर जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है। लेकिन गुर्जर समाज के इतिहास को ढंग से नहीं लिखा गया। अब गुर्जर समाज का इतिहास प्रमाणिक रूप में सामने आ रहा है। जिस पर हम सबको गर्व होना चाहिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने गुर्जर जाति के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, सोनिया पंवार, चंचल, आशू, युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष तेजपाल, रण सिंह पोसवाल, सुरेश कुमार, हिमांशु तोमर, अजय, कुलदीप चौहान, डॉक्टर रणवीर सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।