फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mourning by remembering the martyrs of Karbala

करबला के शहीदों को याद कर किया मातम

Sun, 30 Aug 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mourning by remembering the martyrs of Karbala
सहारनपुर के जाफर नवाज स्थित बड़ा इमाम बारगाह में मुहर्रम पर मौजूद सोगवार। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुहर्रम की दस तारीख पर इस बार कोरोना और लॉकडाउन की वजह से जुलूस नहीं निकला। शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन व करबला के 72 शहीदों की याद में शब्बेदारी की और नोहाख्वानी के बाद मातम किया।
विज्ञापन

मोहल्ला जाफरनवाज स्थित बड़ी इमाम बारगाह के प्रबंधक डाक्टर अथर हुसैन जैदी और अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने बताया कि रविवार को मुहर्रम का अशरा पूरा हो गया है। मजलिसों में बताया गया कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की बहन हजरत जैनब, बेटे हजरत इमाम जैनुल आबेदीन और कुछ औरतें करबला में बाकी रह गए थे। शहादत के बाद की रात उन मजलूमों पर कयामत की रात थी। सब कुछ उजड़ चुका था। इसी ें मजलिसें शाम-ए-गरीब का आयोजन किया गया, जिसमें सालिम काजमी ने खिताब फरमाया। मजलिस में जैसे ही करबला उजड़ने का ब्यान किया तो मौजूद सोगवार रोने लगे और हाथों से अपनी छातियों पर मातम किया। मजलिस में अनवर अब्बास, फिरोज हैदर, सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी ने अलविदा पढ़ी। मोहल्ला सामानियान स्थित इमाम बारगाह और मोहल्ला अंसारियान स्थित छोटी इमाम बारगाह में मुहर्रम की दस तारीख पर कार्यक्रम हुआ। इस बार कोरोना की वजह से जुलूस नहीं निकाला गया। इसके अलावा शिया सोगवारों ने अपने घरों पर ही मातम किया। इसके साथ ही मुहर्रम का अशरा संपन्न हो गया।

सहारनपुर  में मुहर्रम पर फुव्वारा चौक पुलिस के साथ मौजूद एसपी सिटी विनीत भटनागर।

सहारनपुर में मुहर्रम पर फुव्वारा चौक पुलिस के साथ मौजूद एसपी सिटी विनीत भटनागर।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के जाफर नवाज स्थित बडा इमाम बारगाह में मुहर्रम पर मौजूद सोगवार।

सहारनपुर के जाफर नवाज स्थित बडा इमाम बारगाह में मुहर्रम पर मौजूद सोगवार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed