फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother-in-law terminates internet data in mobile, newly married woman reaches police station

Saharanpur News: सास ने खत्म किया मोबाइल में इंटरनेट का डेटा, थाने पहुंची नवविवाहिता

Mon, 25 Dec 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law terminates internet data in mobile, newly married woman reaches police station
सहारनपुर। कोतवाली सदर में सोमवार को बेहद रोचक मामला सामने आया। सास ने मोबाइल में इंटरनेट का डेटा खत्म कर दिया तो बहू ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर दी। आरोप लगाया सास पूरे दिन मोबाइल चलाकर इंटरनेट खत्म कर देती है। उसे रात में मोबाइल चलाना होता है, लेकिन उसमें डाटा नहीं होता है। हालांकि पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नवविवाहिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके पति रोजाना सुबह ड्यूटी पर चले जाते हैं। इसके बाद वह पूरे दिन घर का काम करती है। मोबाइल फोन चलाने के लिए उसके पास समय नहीं होता। घर के मोबाइल को दिन में सास अपने पास रख लेती है। सास मोबाइल फोन पर इंटरनेट चलाकर डाटा खत्म कर देती है। रात के समय वह जब मोबाइल चलाने के लिए लेती है तो डाटा खत्म मिलता है। इसे लेकर विवाहिता का पति से भी विवाद हुआ। विवाहिता ने पति से कहा कि या तो उसे नया मोबाइल लाकर दो और जिसमें अनलिमिटेड डाटा होना चाहिए। अगर यह बात नहीं मानते तो उसके साथ अलग मकान लेकर रहो।
विज्ञापन

इस पर पति ने यह बात मानने से मना किया तो दंपती के बीच विवाद हो गया। शिकायत लेकर विवाहिता कोतवाली सदर बाजार पहुंच गई और सास व पति के खिलाफ तहरीर दी। इतना ही नहीं, विवाहिता ने दहेज मांगने भी आरोप लगा दिया। पुलिस ने सास और बहू के बीच काउंसलिंग कराकर दोनों के बीच समझौता करा दिया। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी प्रवेश सिंह का कहना है कि मोबाइल फोन डाटा खत्म करने को लेकर सास-बहू के बीच विवाद था। दोनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed