{"_id":"a47d31b847df2911313cf6ccc39e2545","slug":"most-schools-did-not-follow-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर स्कूलों ने नहीं माना आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर स्कूलों ने नहीं माना आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर देहात तक के ज्यादातर विद्यालयों ने बुधवार को जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई। सर्दी में बच्चों को कांपते हुए विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार ने जनपद के सभी विद्यालयों में 22 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर रखा है।
डीएम के इस आदेश के बाद छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली थी लेकिन बुधवार को ज्यादातर विद्यालयों ने जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते हुए विद्यालयों का संचालन जारी रखा।
स्कूलों के इस तानाशाही रवैये को देखते हुए छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी मायूस होकर बच्चों को विद्यालय भेजना पड़ा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी गई हैं। कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।