फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than five thousand families sacrificed in sacrifice

पांच हजार से अधिक परिवारों ने यज्ञ में डाली आहुति

Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
More than five thousand families sacrificed in sacrifice
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महानगर में पांच हजार से अधिक घरों में पर्यावरण व जल संरक्षण एवं कोरोना से निजात दिलाए जाने की प्रार्थना के साथ हवन यज्ञ आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महानगर में पांच हजार परिवारों, बेहट में 1550 से अधिक और पूरे जिले में इसी तरह घर-घर हवन आयोजित किया गया। विभाग प्रचारक प्रवीर ने बताया कि सुबह आठ बजे एक साथ सभी जगहों पर हवन यज्ञ कर एक रिकार्ड बनाया गया। इस अभियान में सनातन धर्म के प्रत्येक वर्ग ने भाग लिया। इस महायज्ञ का आह्वान पांच दिन पूर्व किया गया था। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर हवन सामग्री, गाय के गोबर के उपले वितरित किए थे। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण शुद्धि व कोरोना महामारी से मुक्ति के साथ-साथ देश की प्राचीन परंपराओं के साथ लोगों को जोड़ना था, जिससे समाज में एकरूपता, समरसता के साथ राष्ट्र कल्याणकारी गतिविधियों में लोग अपने परिवार सहित भाग लेकर जागरूक बनें। इस दौरान रमेश चंद जैन, राकेश वीर, अरिहंत जैन, राजीव अग्रवाल, जगदानंद शर्मा, नलनीश नारंग, अमरकांत राणा, आलोक मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed