{"_id":"63e544bb4f72858a7c00db7c","slug":"more-than-8200-crore-investment-proposals-signed-saharanpur-news-c-14-1-112076-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 8200 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावों पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 8200 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावों पर हुए हस्ताक्षर
Fri, 10 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के तहत जनपद में भी शुक्रवार यानि आज निवेश कुंभ का आयोजन होगा। करीब 310 निवेशक भाग लेंगे। अब तक 8200 करोड़ से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। अभी इसके और बढ़ने की संभावना है। नए निवेश से जनपद में करीब 45 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। निवेश अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
लखनऊ में आज से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां महानगर में दिल्ली रोड स्थित रंगोली गॉर्डन में होने वाले जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में शामिल निवेशकों को दिखाया जाएगा। 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका समापन करेंगी। जनपद में भी तीन दिनों तक जिला स्तरीय निवेश कुंभ में अनेक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें करीब 310 निवेशकों के शामिल होने की संभावना है। करीब 40 निवेशक लखनऊ में होने वाली समिट में शामिल होने गए है।
जनपद को 5250 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया है, जबकि अब तक 8200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इस निवेश से करीब 45 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 11 फरवरी को अपरान्ह तीन बजे से सर्किट हाउस सभागार में निवेश मित्र एवं निवेश सारथी से संबंधित विभागों की विभागीय समीक्षा बैठक होगी। 12 फरवरी को समिट के समापन सत्र का सीधा प्रसारण सर्किट हाउस सभागार में दिखाया जाएगा, साथ ही जिला उद्योग बंधु की बैठक भी होगी।
विज्ञापन
निवेशकों को किया जाएगा सम्मानित
सहारनपुर। महानगर में कार्यक्रम का शुभारंभ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी सुबह साढे़ नौ बजे करेंगे। कार्यक्रम में निवेशकों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव निवेशकों को एमएसएमई नीति-2022, उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल्स एवं गारमेंट नीति के बारे में जानकारी देंगे। उप निदेशक डॉ. मुकेश गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, नेडा के परियोजना अधिकारी आरबी वर्मा भी विभिन्न परियोजना पर विचार रखेंगे।