फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 80 thousand students will give board examination in the district

जिले में 80 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Tue, 11 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
More than 80 thousand students will give board examination in the district
सहारनपुर। जिले में इस बार 80 हजार से अधिक विद्यार्थी यूपी बोर्ड और सीबीएसई की दसवीं और 12 वीं की परीक्षाओं में शामिल होंगे। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। दोनों ही बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में इस बार 90 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं और 12वीं के कुल 71701 संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और तमाम व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। 20 केंद्रों को विशेष केंद्र का दर्जा दिया गया है, जिनके लिए अलग से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। हाल ही में सात और आठ फरवरी को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण केंद्रों को किया जा चुका है। केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार 22 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं और 12वीं के करीब 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सूत्रों ने बताया कि परीक्षा पर निगरानी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए एक-एक पर्यवेक्षक बनाया गया है। नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव जैन ने भी परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण कर लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर डाला छात्रों का विवरण
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों का विवरण हिंदी और अंग्रेजी में परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर डाल दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपने जनपद का नाम, विद्यालय का नाम सर्च करने के बाद अपने नाम के प्रथम दो अक्षर अंकित करेंगे, जिसके बाद उनका विवरण प्रदर्शित हो जाएगा। यदि किसी छात्र के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह एक प्रार्थना पत्र अपने प्रधानाचार्य को देकर उसमें संशोधन करा सकता है। ऐसा नहीं करने वाले विद्यार्थियों के सामने परीक्षा में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग और केंद्र पूरी तरह तैयार हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, चारदीवारी आदि भी दुरुस्त कर ली गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा चुका है। परीक्षाओं को नकल विहीन कराना पहली प्राथमिकता रहेगी।
डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed