फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 67000 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 67000 से अधिक वाद निस्तारित

Sat, 12 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
More than 67000 cases settled in National Lok Adalat
दीवानी कचहरी सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कराते जनपद न्यायाधीश अश्वनी कूमार त्रिप? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 67000 से अधिक वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान तीन करोड़ 22 लाख 98 हजार 86 रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पुंडीर, सचिव नितिन शर्मा, अपर जिला जज आराधना रानी ने किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही उनकी वैमनस्यता दूर कराना भी है। इसमें पक्षकारों के मुकदमों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाए। जिससे उसकी कोई अपील न हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों को प्रमुखता से निस्तारित कराने का प्रयास है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार ने कहा कि वाद में सभी पक्षों को न्याय मिले, यही कोशिश रहती है। प्रयास रहता है कि पीड़िता को शीघ्र भरण पोषण दिलाया जाए, जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर आदि ने भी विचार रखे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वाद
नोडल अधिकारी सुभाष चंद्रा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हृषिकेश पांडेय ने बताया कि जिला जज ने छह, परिवार न्यायालय के 92 वैवाहिक वाद, अनुपम कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 33 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद निस्तारित किए। सतीश कुमार अत्री अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम ने पांच, मनोरमा ने 31 वैवाहिक वाद, आराधना रानी अपर जिला जज ने सात, वीके लाल अपर जिला जज ने एक, ललित नारायण झा अपर जिला जज ने नौ, सुभाष चंद्रा अपर जिला जज ने 1201, विजय कुमार डुगराकोटी ने तीन, ललिता गुप्ता अपर जिला जज ने एक, सरला दत्ता अपर जिला जज ने दो, राजेश कुमार अपर जिला जज ने दो, अपर्णा पांडेय अपर जिला जज ने चार, कल्पना पांडेय अपर जिला जज ने 12, राम गोपाल सिंह एडीजे/ एफटीसी ने छह, परितोष श्रेष्ठ अपर जिला जज ने दो, भूपेंद्र प्रताप लघुवाद न्यायाधीश ने 11 वादों का निस्तारण किया। अनिल कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 2530, श्रीपाल सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन के 95, राजीव सरन एसीजेएम प्रथम के 720, सुमिता अपर सिविल जज के 15, राजन कुमार गौड़ के 1305, मयंक प्रकाश सिविल जज के 357, अमित कुमार सिविल जज एसडी/ एफटीसी के 623 वाद निस्तारित हुए। एलके राठी अतिरिक्त जज ने 67 एनआईएक्ट वाद निस्तारित किए। देवबंद के निस्तारित वादों में लीलू सिविल जज (एसडी) के 489, आदित्य सिंह अतिरिक्त सिविल जज के 241, जीनत प्रवीन अपर सिविल जज के तीन, ग्राम न्यायालय बेहट में अनंत कुमार के 94 वाद निस्तारित हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1283 बैंक के लोन संबंधी प्रीलिटेशन वाद एवं बीएसएनएल के वाद निस्तारित हुए। राजस्व / प्रशासन के 59144 वाद निस्तारित हुए। इसमें तीन करोड़ बाइस लाख अठानवे हजार छियासी रुपये की वसूली की गयी। इस दौरान न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी, प्रीलिटेशन लोक अदालत के सदस्य पंकज बंसल आदि मौजूद रहे

दीवानी कचहरी सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे लोग

दीवानी कचहरी सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed