फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 40 roadways buses await green signal

40 से ज्यादा रोडवेज बसों को हरी झंडी का इंतजार

Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than 40 roadways buses await green signal
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण काल से अब तक रोडवेज की 40 से ज्यादा बसों को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के शहरों में संचालन का इंतजार है। इन बसों को संचालित करने के लिए न तो अभी शासन से अनुमति मिली है और न ही निगम के अधिकारियों की ओर से हरी झंडी। रोडवेज के अफसर भी लगातार परिवहन निगम मुख्यालय और उत्तराखंड परिवहन निगम के अफसरों से संपर्क बनाए हुए हैं। मगर इस मामले में अब तक कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोरोना काल में करीब पांच माह के इंतजार के बाद रोडवेज को अभी तक दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के शहरों में ही बसों के संचालन की अनुमति मिली है, जबकि यात्रियों और अफसरों की ओर से उत्तराखंड के शहरों के लिए बसें संचालित करने की मांग सबसे अधिक रही। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, देहरादून और ऋषिकेश के यात्रियों का सबसे अधिक आवागमन होता है। इसलिए अन्य राज्यों के मुकाबले इसी राज्य से ही सबसे अधिक राजस्व भी रोडवेज को मिलता है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के शहरों के लिए तो 30 से अधिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। लेकिन काफी मांग के बावजूद अब तक उत्तराखंड के शहरों के लिए अनुमति नहीं मिल पाई है। इसका इंतजार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed