फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 11 thousand electricity meters lying defective in the district

Saharanpur News: जिले में खराब पड़े 11 हजार से अधिक बिजली मीटर

Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
More than 11 thousand electricity meters lying defective in the district
सहारनपुर। जिले में 11 हजार से अधिक बिजली मीटर खराब पड़े हैं। 17,130 बिजली के बिलों में गड़बड़ी हैं। अब विद्युत निगम अभियान चलाकर खराब बिजली मीटरों को बदलेगा और बिलों को ठीक कराएगा, ताकि उपभोक्ताओं को सही बिल सके। ज्यादा बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न भार के करीब 6.89 बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां विद्युत निगम द्वारा मीटर लगाए गए हैं। इसके माध्यम से उन्हें हर महीने बिजली का बिल मिलता है। विद्युत निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 11,038 बिजली मीटर खराब पड़े हैं। मीटर खराब होने से उपभोक्ताओं को सही बिल नहीं मिल पा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं के बिल आरडीएफ (रीडिंग डिफेक्ट) और आईडीएफ (इंस्टूमेंट डिफेक्ट) श्रेणी में बना दिए गए हैं। बिलों में गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह उसे ठीक कराने के लिए बिजली उपकेंद्रों के चक्कर लगा रहे। जिले में खराब बिजली मीटरों को जनवरी व फरवरी महीने में विद्युत निगम बदलेगा। इसी तरह गड़बड़ बिजली के बिल भी इसी महीने ठीक होंगे।
विज्ञापन

खराब बिजली मीटर की वजह से रीडिंग सही नहीं आ पाती। जिसके चलते उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़कर आते हैं। 11,038 खराब बिजली मीटर व 17,130 बिजली बिलों को ठीक किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि बिजली मीटर फरवरी तक और बिजली बिलों को इसी महीने ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed