{"_id":"a93c90c8e1379e9fc2e313a368ed575e","slug":"more-circle-rates-barrier-in-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक सर्किल रेट स्मार्ट सिटी में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक सर्किल रेट स्मार्ट सिटी में बाधा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश तभी साकार हो सकती है जब यहां के सभी नागरिकों को सही दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि यहां के सर्किल रेट नोएडा जैसे विकसित जिलों के बराबर हैं, जबकि शहर के आधे से अधिक क्षेत्र में जमीन के वास्तविक रेट काफी कम हैं। इसके चलते आम आदमी के लिए आवास खरीदना मुश्किल हो रहा है।
रविवार को नवीन नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि व्यवसायिक क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है। व्यापारी मजबूरी में दुकानों की खरीद बेच की रजिस्ट्री न कराकर कच्चे कागजों पर लेन देन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
इसके चलते भविष्य में प्रापर्टी विवाद अधिक बढ़ने की आशंका है। जबकि, स्मार्ट सिटी में अच्छी कॉलोनियों का विकास और औद्योगिक विकास होना अनिवार्य है। लेकिन, बढे़ हुए सर्किल रेट के चलते यह सपना पूरा होना संभव नहीं है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष बलवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अध्यक्षता पीके अग्रवाल और संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान जगरोशन धीमान, पीएन छोकरा, डॉ. पीके शर्मा, जीएल जसूजा, डॉ. एसके अग्रवाल, कैप्टन टीएस चन्नी, डॉ. केके खन्ना, सुरेंद्र लूथरा, जेपी वर्मा, दीनानाथ अरोड़ा, ईश्वरचंद, विरेंद्र बहल, रामेश्वर प्रसाद, पीके अग्रवाल, सुभाषचंद, आरके सहगल, पीसी फुटेला, दिनेशचंद्र, रामकुमार मित्तल, वेदप्रकाश शर्मा, विजयपाल सिंह, एसजी रंजन, वीके जैन, एचके गोस्वामी आदि रहे।