{"_id":"5fe236288ebc3e3fb15daca1","slug":"more-bills-coming-from-smart-meter-disturbances-fury-among-traders-saharanpur-news-mrt5169049134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर तेज चलने से आ रहे ज्यादा बिलों पर व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर तेज चलने से आ रहे ज्यादा बिलों पर व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से आ रहे ज्यादा बिल, व्यापारियों में रोष
सहारनपुर। स्मार्ट मीटरों के तेज चलने और भारी भरकम बिल आने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर लगवाने पर फिलहाल रोक लगवाने की मांग की है।
मंगलवार को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने घंटाघर के पास अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव से मुलाकात की। राधेश्याम नारंग ने कहा कि स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं की अनदेखी और उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारियों के यहां भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। व्यापारी पहले ही कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। अधीक्षण अभियंता ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान विनीत कर्णवाल, राजीव फुटेला, अनिल धारिया, वीरेंद्र कुमार बहल, सुभाष धमीजा, ओमप्रकाश कंसल, अमित माहेश्वरी, मुकेश सेठी, दीपक जैन, संजय तिवारी, भारत कर्णवाल, विनय जिंदल, जुनेद खान और गुलशन सोनी आदि मौजूद रहे।