{"_id":"60eb381d8ebc3e45c4608f7f","slug":"monsoon-s-absurdity-sultry-heat-made-it-miserable-saharanpur-news-mrt5469112142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की बेरूखी, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की बेरूखी, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वर्तमान समय में एसी और कूलर में भी राहत नहीं मिल रही है। आवश्यक होने पर ही लोग सूती कपड़ों से खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं। वहीं, मानसून का समय चल रहा है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण गर्मी चरम पर है।
रविवार को अधिकतम तापमान 35.08 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दस दिन में तापमान में कुछ गिरावट तो आई है, लेकिन धूप और उमस भरी गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है। बादल थोड़ी देर के लिए आते हैं, लेकिन बिना बारिश के ही निकल जाते हैं।
वहीं, घरों में ऐसी और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर है, जो आवश्यक सेवा के लिए बाहर निकल रहे हैं, उन्होंने खुद को गर्मी से बचाने सूती कपड़ों से मुंह और हाथ ढके हैं।
विज्ञापन
रविवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही। शाम के समय थोड़ी राहत मिली है, जबकि इन दिनों हर वर्ष जनपद में मानसून झमाझम बारिश होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। शनिवार को सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद से उमस भरी गर्मी ने सबको पसीना-पसीना कर दिया है। गर्मी की वजह से नागरिकों के अलावा पशु और पक्षी भी हांफ रहे हैं।
बिजली कट ने किया परेशान
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कट भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। देहात क्षेत्रों में पांच से छह घंटे विद्युत कटौती हो रही है। इसी तरह महानगर में एक से डेढ़ घंटे तक दिन और रात में कट लग रहे हैं। इसके साथ ही लो वोल्टेज भी परेशानी का कारण बनी है।
बीते 11 दिन में ऐसा रहा तापमान
तारीख -- न्यूनतम -- अधिकतम
01 जुलाई --28.05 --40
02 जुलाई --29.5 -- 39.02
03 जुलाई -- 25 -- 35
04 जुलाई --27 --36.08
05 जुलाई --27.02 --37
06 जुलाई --29 --37.08
07 जुलाई --28.05 --29.05
08 जुलाई --29.04 --39.08
09 जुलाई --26.06 --37.05
10 जुलाई --29.06 --37.08
11 जुलाई --28.08 --35.08