फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mohit was murdered for robbery

लूट के लिए की थी मोहित की हत्या

Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mohit was murdered for robbery
मोहित हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देहात अतुल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/गंगोह। दस दिन पूर्व बाग में मृत मिले मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन युवकों ने लूट के लिए मोहित की गला दबा कर हत्या की थी। हालांकि इस लूट में उन्हें मोहित के पास से महज तीन हजार रुपये ही मिल सके थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपियों से पुलिस ने मृतक की बाइक और आईफोन बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बता दें कि दस जनवरी की शाम गंगोह कस्बे में स्थित काजी नोमान मसूद के बाग में मोहित पुत्र राजपाल शर्मा निवासी हाथछौया थाना झिंझाना जनपद शामली का शव बरामद हुआ था। उस वक्त पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। बुधवार को सहारनपुर में पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसपी देहात अतुल शर्मा ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मोहित की हत्या तीन लोगों ने महज तीन हजार रुपये के लिए की थी। गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह की अगुवाई वाली टीम ने हत्याकांड में शामिल तीन हत्यारोपियों बॉबी उर्फ सौरभ पुत्र शोकेंद्र निवासी गांव पखनपुर, मनीष पुत्र सुलेख चंद निवासी मक्खन माजरा थाना गंगोह और सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गांव बेरखेड़ी थाना तीतरो को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने मोहित को कसबे में शराब पीते देख कर अंदाजा लगाया कि उसके पास काफी नगदी होगी। इसके बाद वे भी उसके साथ शराब पीने लगे और उसे बाग में ले जा कर मफलर से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और नगदी, बाइक, आईफोन और सामान लूट लिया था। हालांकि मोहित के पास केवल तीन हजार रुपये ही निकले थे। हत्यारोपियों के पास से मृतक की बाइक, आईफोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed