छुटमलपुर/गागलहेड़ी। मोहल्ला कक्षा में प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर की शिक्षिका अंजली आर्य ने चौपाल लगाकर बच्चों को शिक्षा घुट्टी पिलाई। कोरोना समय में जिन अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है व उनके बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित रह रहे हैं। उनके लिए मोहल्ले में चौपाल लगाने के आदेश है। शिक्षिका अंजलि आर्य ने कक्षा तीन के बच्चों को पिछली कक्षाओं का अभ्यास कराया गया। कविताएं याद करने को दी गई। कमलेश कुमारी शिक्षामित्र ने बच्चों को भाषा संबंधित कार्य पत्रक वितरित किए। महरीन, आरजू, मिस्बाह, मोहम्मद जैद, आतिफा, मौहम्मद असलम, अजहर आदि बच्चे उपस्थित रहे। गागलहेड़ी में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने गांव में बच्चों का समूह बनाकर शिक्षण कार्य कराया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. आजम, अमिता सैनी, आबिदा, अर्चना आदि ने शिक्षण कार्य कराया।