फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi surrounded the opposition on the issue of law and order

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेर गए मोदी

Fri, 11 Feb 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Modi surrounded the opposition on the issue of law and order
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में पहुंचे महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 मिनट के भाषण में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षियों और पूर्व की सरकारों को घेरा। प्रधानमंत्री ने जहां मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में हुए दंगों का जिक्र किया। वहीं, बहू-बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं की याद दिलाना भी नहीं भूले।
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व की सरकारों पर जुबानी प्रहार किए। प्रधानमंत्री ने पूर्व की सरकार में मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को कलंक बताया। इसके साथ ही दंगे को लेकर कहा कि जो सहारनपुर में हुआ था, वह भी खौफनाक था। प्रधानमंत्री यह याद दिलाना नहीं भूले कि पहले बहू-बेटियों को रात में ही नहीं दिन में भी घर से निकलते हुए डर लगता था। जनता में भय का माहौल बना था। योगी सरकार ने माफिया, गुंडों और अपराधियों का खात्मा किया। पीएम मोदी ने यहां चुनाव लड़ रहे विपक्ष के एक प्रत्याशी का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार ने राष्ट्र द्रोही के आरोपी को प्रस्तावक बनाया है।

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में प्रत्याशियो से मिलते प्रधा

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में प्रत्याशियो से मिलते प्रधा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed