फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Models walk the ramp

मॉडलों ने रैंप पर किया कैटवाक

Sun, 28 Feb 2021 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Models walk the ramp
रैंप पर कैटवाक करती माडल्स - फोटो : SAHARANPUR
मॉडलों ने रैंप पर किया कैटवाक
विज्ञापन

छुटमलपुर। रिदम एकेडमी की ओर से नेक्स्ट टॉप मॉडल 2021 सिंगिंग डांसिंग स्टार एंड उत्तराखंड रनवे नाइट के सेकेंड आडिशन के दौरान रविवार को माडलों ने रैंप पर कैटवाक कर जलवा बिखेरा। कस्बे में पहली बार हुए इस तरह के आयोजन को लेकर दर्शकों में उत्साह दिखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ लिटिल फन प्ले की प्रबंधिका कविता अरोड़ा और प्रोड्यूसर प्रमोद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन गांवों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। रीना चांदना के संयोजन में ऑडिशन आयोजित किए गए। अनिकेत, हर्ष, मन्शा, हर्षिता, शिवम वर्मा, अबरार, साक्षी, मन्नु, सक्षम, रीता चौधरी, हर्ष सैनी, पारस सैनी, मनीष, भावना, शिखा, रोहित, कार्तिक, सोनिया पुंडीर, अंश पंडित, प्रियांशु सैनी, मनीष, पलक, प्राची, साहिल सिंह आदि के कैटवाक के अंदाज को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में जज की भूमिका देहरादून से आई अर्पिता सिंह, जाहन्वी, मॉडल अंकित कुमार, मिस्टर सहारनपुर मिस्टर राजा ने निभाई। रीना चांदना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। संचालन माही वर्मा ने किया। प्रमोद शर्मा ने बताया कि नेक्स्ट टॉप मॉडल का ग्रांड फिनाले 11 अप्रैल को पेंटागन मॉल हरिद्वार में होगा।
विज्ञापन

आयोजन में सतीश राठौर, हरीश सेठ, डायरेक्टर प्रिंस अंसारी, कोमल राज सिंह, शुभम, तान्या, पूजा, मोहित, नितिश कुमार, पंकज, प्रतिज्ञा, अंकित, शाकिब अहमद, जितेंद्र त्यागी, तुषार शांडिल्य, आदित्य गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed