{"_id":"645004f4ff90bc2717063e99","slug":"mockdrill-to-extinguish-fire-at-railway-station-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1782-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर आग बुझाने को हुई मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर आग बुझाने को हुई मॉकड्रिल
Mon, 01 May 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के अंतिम छोर पर (अंबाला की तरफ) सुबह करीब 11:30 बजे अचानक गत्तों में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर दमकल के साथ आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। फोर्स देखकर लोग सकते में आ गए। बाद में पता चला कि यह मॉकड्रिल की जा रही है।
अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी प्रताप सिंह टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने कंट्रोल रूम एवं आरपीएफ को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में आग लग गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार कांस्टेबल रूपिल चौधरी, सोनम, पूनम और आजाद को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम के साथ आरपीएफ ने मोर्चा संभाला और आग लगने वाले स्थान पर रस्सी से घेरा बनाकर चारों तरफ से पुलिस तैनात की गई। फायर बिग्रेड से पानी की बौछार कर आग बुझाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि यह आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की एक साझा मॉकड्रिल की गई।
इस दौरान अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार, स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, क्षेत्रीय प्रबंधक बलजोत सिंह, जीआरपी निरीक्षक एमपी सिंह, सीएमआई नितिन बत्रा, सीटीआई हरिओम मीणा, इंद्रजीत अनेजा आदि मौजूद रहे।