{"_id":"5f5e596f8ebc3e984b7e648e","slug":"mobile-otp-will-get-ration-if-thumb-does-not-match-saharanpur-news-mrt5011817175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा मैच नहीं हुआ तो मोबाइल ओटीपी से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा मैच नहीं हुआ तो मोबाइल ओटीपी से मिलेगा राशन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण काल में खाद्यान्न वितरण के दौरान जिन कार्ड धारकों के बायोमैट्रिक सिस्टम में अंगूठा मैच नहीं हो पा रहा है, उन्हें मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जाएगा ताकि वे खाद्यान्न से वंचित न रह सकें।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में पांच से 14 सितंबर तक नियमित गेहूं और चावल का वितरण कराया जा रहा है। इस अवधि में आधार कार्ड सत्यापन या बायोमैट्रिक से अंगूठा मैच न होने के कारण कुछ कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पाया है। ऐसे कार्डधारकों की परेशानी दूर करने के लिए उनका मोबाइल नंबर से सत्यापन किया जाएगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी के आधार पर खाद्यान्न दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्डधारक के पास मोबाइल भी न हो तो वह क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक या नामित नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर लेकर उसका प्रयोग करते हुए यह व्यवस्था कराई जाएगी। अपरिहार्य स्थिति में ही राशन विक्रेता के मोबाइल नंबर से सत्यापन करवाया जाएगा।