फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mobile app and satellite will be used in the 16th census of the country

Saharanpur News: देश की 16वीं जनगणना में होगा मोबाइल एप और सैटेलाइट का इस्तेमाल

Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mobile app and satellite will be used in the 16th census of the country
सहारनपुर। आजादी के बाद आठवीं और कुल मिलाकर 16वीं जनगणना फरवरी 2027 में होनी प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन से लेकर शासन तक तैयारियों में जुटा हुआ है। विशेष बात यह रहेगी कि जनगणना डिजिटल तरीके से होगी, जिसमें मोबाइल एप का इस्तेमाल होगा। साथ ही सैटेलाइट के जरिए इसकी मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन

जनगणना का पूरा खाका तैयार है, जिसके अनुसार प्रशासनिक अमला कार्य को कदम दर कदम आगे बढ़ा रहा है। जनगणना की तैयारियों को लेकर 29 जुलाई को एनआईसी में वीसी हो चुकी है। जनगणना के लिए पहले की तैयारियाें पर काम चल रहा है, जो 2025 ही में निपटाए जाने हैं। इसके बाद 2026 और 2027 में दो चरणों में कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

650 से 800 की आबादी या फिर 120 से 150 मकान पर एक ब्लॉक माना गया है। नगर निगम क्षेत्र में ऐसे करीब 1300 ब्लॉक हैं, जिनकी जियो टैगिंग की जा चुकी है। यह सभी सैटेलाइट पर हैं, जिनकी मॉनिटरिंग सैटेलाइट ही से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी ब्लॉक की जनगणना नहीं हुई है तो वह भी पकड़ में आएगा। जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से होगी। यानी कागज का काम न के बराबर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed