{"_id":"5dfa69de8ebc3e88062d92dc","slug":"mla-nim-and-saini-raised-issues-in-the-assembly-saharanpur-news-mrt459455975","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निम और सैनी ने विधानसभा में उठाए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निम और सैनी ने विधानसभा में उठाए मुद्दे
विज्ञापन
रामपुर मनिहारन विधायक देवेन्द्र निम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/शाकंभरी/रामपुर मनिहारान। विधानसभा में रामपुर मनिहारान क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कई मुद्दे उठाए और उनका निस्तारण कराने को कहा। इसी तरह बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी नेेेे भी कई सवाल किए और समस्याओं के समाधान की मांग की।
रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि उनके क्षेत्र में हसनपुर-भलस्वा मार्ग पुल क्षतिग्रस्त है, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों ग्रामीण गुजरते हैं, इसलिए पुल को जल्द से जल्द बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से जंधेड़ा समस्पुर और बुड्ढा खेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाए। काफी समय से क्षेत्रवासी यह मांग कर रहे हैं। इसके अलावा विधायक ने गांगनौली शुगर पर मिल किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से मुलाकात की।
उधर, बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने वन मंत्री से पूछा कि सहारनपुर की मोहंड रेंज में वर्ष 2018-19 में अब तक कितने पौधे लगाए गए हैं। जवाब में उन्हें बताया गया कि 2018-19 में 201630 और इस वर्ष अब तक 421206 पौधे रोपित किए हैं। इसके साथ ही पौधों के रख-रखाव को लेकर सवाल किया। जवाब दिया कि समय-समय पर पौधों के रख रखाव की व्यवस्था की। इसके लिए श्रमिक रखे हैं। उप मुख्यमंत्री से विधायक सैनी ने सवाल किया उनके विधानसभा क्षेत्र में गंदेवड़ हथनी मार्ग पर स्थित रायपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई सड़क 15 दिन में ही टूट गई है। इसकी वजह से बताएं। इस पर जवाब मिला कि इसकी जांच के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। जांच कराकर कार्रवाई होगी।

बेहट विधायक नरेश सैनी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन