{"_id":"632df7f0205a9252bc0f9ad5","slug":"mla-mukesh-chaudhary-raised-the-issue-of-bridge-construction-in-vis-saharanpur-news-mrt6065735132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मुकेश चौधरी विस में उठाया पुल निर्माण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मुकेश चौधरी विस में उठाया पुल निर्माण का मुद्दा
विज्ञापन
सहारनपुर नगर विधानसभा के भाजपा विधायक राजीव गुंबर।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने विधानसभा में सोंधेबांस-आल्हणपुर में यमुना नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा उठाया।
विधायक मुकेश चौधरी ने सभापति को अवगत कराया कि नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव यमुना नदी पार हरियाणा में हैं। गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए अंबाला रोड पर यमुना पुल से काफी दूरी तय करनी पड़ती है। किसानों को अपनी फसल सहारनपुर अनाज मंडी में विक्रय करने के लिए 70 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि यदि सोंधेबांस-आल्हणपुर में यमुना नदी पर पुल का निर्माण हो जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने अध्याना गांव में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि अध्याना में 42.5 बीघा भूमि उपलब्ध है। यदि इस भूमि का उपयोग मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में किया जाए तो युवा प्रतिभाएं प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी।
राजीव गुंबर ने की मलिन बस्तियों के विकास की मांग
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में मलिन बस्तियों के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाली मलिन बस्तियों में सड़कों पर अपशिष्ट जल निकासी की सुविधा ठीक प्रकार से नहीं है। जिस कारण वहां रहने वाले नागरिकों को गंदगी का सामना करना पड़ता है, साथ ही टूटी सड़कों पर आवागमन करना पड़ता है। उन्होंने इन मलिन बस्तियों में विकास के लिए एक कार्य योजना बना कर सड़कों, नालियों एवं सीवरेज आदि का निर्माण कराया जाने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी से गुजर रही 11000 केवी लाइन का मुद्दा उठाते हुए विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि लाइन मकानों के ऊपर से गुजर रही है, जिससे आए दिन वहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए इस विद्युत लाइन को हटवाकर सुरक्षित लाइन बिछवाई जाए।

नकुड़ विधानसभा के भाजपा विधायक मुकेश चौधरी।- फोटो : SAHARANPUR