{"_id":"69824915665b57e9740043d9","slug":"mission-prakriti-shuddhi-launched-to-make-forests-polythene-free-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-168605-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वनों को पॉलीथीन मुक्त बनाने को किया मिशन प्रकृति शुद्धि का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वनों को पॉलीथीन मुक्त बनाने को किया मिशन प्रकृति शुद्धि का शुभारंभ
विज्ञापन
मोहंड रेंज में मिशन प्रकृति शुद्धि अभियान में श्रमदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने और नाज़ुक वन पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के उद्देश्य से शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज द्वारा मिशन प्रकृति शुद्धि नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वन क्षेत्रों को पॉलीथीन और अन्य गैर-जैव अपघटनीय कचरे से मुक्त बनाना है। शिवालिक के वन अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध हैं और क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वनों में बढ़ता प्लास्टिक और पॉलीथीन कचरा वन्यजीवों, मिट्टी की सेहत और प्राकृतिक जल स्रोतों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
शिवालिक वन प्रभाग के डीएफओ विपुल सिंघल ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत मोहंड वन रेंज से एक केंद्रित प्रयास के रूप में की गई है और आने वाले चरणों में इसे प्रभाग की अन्य दो वन रेंजों तक भी विस्तारित किया जाएगा। मोहंड रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह, जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कांबोज, मुकेश चौहान आदि मौजूद रहे।