फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission 2023: RLD organizes Khel Mahakumbh for the first time, one thousand players will gather in Meerut

Mission 2023: रालोद पहली बार खेल महाकुंभ कराएगा, मेरठ में जुटेंगे एक हजार खिलाड़ी, पांच जगह हुईं चिन्हित

Sat, 14 Oct 2023 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Oct 2023 10:53 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल युवाओं को साधने की कवायद में जुटा है। मेरठ में खेल के महाकुंभ का एलान कर दिया गया है। इसके लिए शहर के पांच स्थानों को चयनित कीर लिया गया है। इसकी तारीख की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन
Mission 2023: RLD organizes Khel Mahakumbh for the first time, one thousand players will gather in Meerut
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने मेरठ में खेल महाकुंभ का एलान कर दिया। पांच दिनों तक चलने वाले खेल महाकुंभ में प्रदेश स्तरीय खेलों का आयोजन होगा। दावा किया जा रहा है कि इसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन


रालोद के खेल प्रकोष्ठ और संयुक्त खेल मोर्चा की तरफ से इसका आयोजन किया जाएगा। आगामी सप्ताह खेल महाकुंभ की तारीख तय कर दी जाएगी। खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर शनिवार को खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर हकीकत नगर स्थित खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में फिर से थप्पड़ कांड, मासूम की मौत पर पंचायत, आरोपी बालक को जड़े गए थप्पड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीरपाल सिंह ने बताया कि खेलो को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेरठ में खेल महाकुंभ कराया जा रहा है। फिलहाल मेरठ में पांच स्थानों का चयन किया गया है कि कहां पर इसका आयोजन होगा। खेल महाकुंभ में कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो कराटे, खो-खो, वॉलीवाल, बैडमिंटन समेत 15 खेलों का आयोजन होगा।

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर व संयुक्त खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान ने बताया कि महाकुंभ के लिए सभी खेल एकेडमी और स्कूल-कॉलेजों में संपर्क किया जा रहा है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, ओलंपियन, एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट भी इसका हिस्सा होंगे। इसका समापन रालोद मुखिया जयंत चौधरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed