मिशन 2020: सहारनपुर में शोषित, वंचित समाज सम्मेलन में बोले ओवैसी बोले-भारत के मुसलमानों को बनाना होगा अपना नेता
पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन राव आंबेडकर ने कहा कांग्रेस ने देश के मुसलमानों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाने और डराने का काम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल ए मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज सहारनपुर में शोषित, वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचेंगे। पार्टी के सम्मेलन के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन राव आंबेडकर ने कहा असदुद्दीन ओवैसी मजलूमों की आवाज बनकर उभरे हैं। शोषित और वंचितों के हकों की लड़ाई के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। इसी कड़ी में सम्मेलन किया जा रहा है।
शोषित, वंचित समाज सम्मेलन में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत के मुसलमानों को होना होगा और एकजुट और बनाना होगा अपना नेता। बसपा, कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अपनी कयादत बनाता है।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर इल्म की धरती है, लेकिन मुसलमानों को हमेशा सपा, बसपा और कांग्रेस ने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है, लेकिन वह मुसलमानों को उनका हक दिलाना चाहते हैं। संसद में उन्होंने ही भाजपा सरकारों के काले कानून का विरोध किया, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस चुप रही। मुसलमानों को एकजुट होने की जरूरत। किसी से डरने की जरूरत नहीं।
यह भी पढ़ें : अमृत महोत्सव : फेसबुक पर गंगा मां के नाम संदेश लिखकर बनाएं वर्ल्ड रिकॉर्ड
इससे पहले शनिवार को जनता रोड खुर्द बस अड्डे के पास प्रेसवार्ता के दौरान पवन राव आंबेडकर ने कहा कि पार्टी हर जिले में सम्मेलन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोग सताए जा रहे हैं, ऐसे ही शोषित लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद की जा रही है। शोषित और वंचितों को शिक्षा, रोजगार और अच्छे स्वास्थ्य का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार में यह हो नहीं पा रहा है।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पूर्व में मोर्चा ने ही तय किया था कि यूपी में 100 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। अन्य सीटें गठबंधन के साथियों को देने की बात हुई थी, इसमें किसी भी तरह से धर्म और जाति के आधार पर आंकलन नहीं किया था।
शिवपाल सिंह यादव और चंद्रशेखर आजाद से भी बात हुई थी, लेकिन इनकी मंशा से जाहिर होता है कि ये भाजपा को हराने के लिए नहीं, बल्कि मुस्लिम और एससी को गुलाम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश के मुसलमानों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाने और डराने का काम किया। उनके जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मरगूब हसन, साजिद आदि मौजूद रहे।
वहीं ओवैसी के सम्मेलन के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई।